एचडीएफसी बैंक का मुनाफा बढ़ा
एचडीएफसी बैंक ने अक्टूबर-दिसंबर 2008 तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं। बैंक का मुनाफा इस तिमाही में 621.74 करोड़ रुपये है, जबकि पिछले वर्ष की इस तिमाही में 429.36 करोड़ रुपये का मुनाफा था। इस वर्ष के तिमाही में बैंक को 5,407.89 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष की इसी तिमाही में यह 3,405.59 करोड़ रुपये थी।
राजीव रंजन झा
आज दिनभर मीडिया में इस तरह की अटकलें चलती रहीं कि क्या सत्यम कंप्यूटर के अंतरिम सीईओ राम मायनमपटि गिरफ्तार हो गये हैं। लेकिन सत्यम कंप्यूटर की एक प्रवक्ता ने शेयर मंथन को बताया कि राम मायनमपटि कंपनी के बोर्ड की सहमति से अमेरिका गये हैं। राम मायनमपटि की यह अमेरिका यात्रा कंपनी के प्रमुख ग्राहकों से मुलाकात करने के लिए है।