लंबी अवधि के लिए बैंक, कैपिटल गुड्स और सीमेंट सेक्टर के स्टॉक पर रखें नजर - Mayuresh Joshi
Expert Mayuresh Joshi : मुझे लगता है कि जो घरेलू अर्थव्यवस्था में विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने वाले क्षेत्र हैं, उनमें कमाई के मौके बने रहेंगे। इसलिये मुझे लगता है कि कैपिटल गुड्स और कैपिटल इक्विपमेंट वाले जो सेक्टर हैं उनमें बड़े ऑर्डर मिलने की उम्मीद बरकरार रहेगी। इस नजरिये से एल ऐंड टी थोड़ा नीचे के स्तरों पर मिले तो ले सकते हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (13 अक्तूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए गेल इंडिया (Gail (India) Ltd), कैस्ट्रोल इंडिया (Castrol India Ltd), टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company Ltd), आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank Ltd) और ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।