12 जुलाई को खुलेगा Utkarsh Small Finance Bank का आईपीओ
Utkarsh Small Finance Bank का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (Initial Public Offering) बुधवार (12 जुलाई) को खुलेगा। सेंको गोल्ड के बाद इस महीने लॉन्च होने वाली यह दूसरी पेशकश होगी। पब्लिक इश्यू के लिए बोली 14 जुलाई को बंद होगी।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (11 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders Ltd), स्टार हेल्थ ऐंड एलाइड इंश्योरेंस कंपनी (Star Health & Allied Insurance Company Ltd), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank Ltd), जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel Ltd) और एल्गी इक्विपमेंट्स (Elgi Equipments Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।