2024 से घटनी शुरू होंगी ब्याज दरें
ऑनाली रूपानी
निदेशक, एआरएम रिसर्च
भारतीय बाजार के लिए जहाँ ऊर्जा क्षेत्र और उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना सबसे बड़े सकारात्मक कारक हैं, वहीं अमेरिकी अर्थव्यवस्था के कमजोर होने से चिंता हो रही है। मुद्रा (करेंसी) संकट और संप्रभु भुगतान में चूक (सोवरेन डिफॉल्ट) अगले छह महीने में बाजार को प्रभावित करने वाले बड़े वैश्विक कारक बन सकते हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (07 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए हिंदुस्तान जिंक (Hindustan Zinc Ltd), दीपक फर्टिलाइजर्स ऐंड पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन (Deepak Fertilisers And Petrochemicals Corporation Ltd), टाटा पावर कंपनी (Tata Power Company Ltd), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises Ltd) और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।