Gift Nifty समेत दुनियाभर के बाजार हुए लाल, भारतीय बाजार के भी नरमी में खुलने के संकेत
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (06 जुलाई) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 27 अंकों की सुस्ती नजर आ रही है और यह 0.14% के नुकसान के साथ 19,485 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (05 जुलाई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एफडीसी (FDC Ltd), पूनावाला फिनकॉर्प (Poonawalla Fincorp Ltd), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries Ltd), विप्रो (Wipro Ltd) और वारॉक इंजीनियरिंग (Varroc Engineering Ltd) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।