Mindspace Business Parks REIT Stock में अभी जारी रह सकती है मंदी - शोमेश कुमार
अमर, पुणे : माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी (Mindspace Business Parks REIT) एक साल से गिर रहा है, कृपया उचित सलाह दें?
अमर, पुणे : माइंडस्पेस बिजनेस पार्क्स आरईआईटी (Mindspace Business Parks REIT) एक साल से गिर रहा है, कृपया उचित सलाह दें?
बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार : आईडीएफसी (IDFC) में डिविडेंड से जो भी होना था, वो हो गया है। इसमें 75.65 रुपये का निचला स्तर अहम होगा। यह स्टॉक अगर इस स्तर के नीचे जा कर बंद होता है तो इसका 200 डीएमए टेस्ट होना तय है जो 70 रुपये के आसपास है।
दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को valbenazine दवा की अर्जी को मंजूरी मिली है। इस दवा का इस्तेमाल टारडाइव डिसकाइनेशिया (tardive dyskinesia) के लिए किया जाता है।
फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी आदित्य बिड़ला कैपिटल ने इंश्योरेंस ब्रोकिंग कारोबार से निकलने का फैसला किया है। कंपनी इसमें अपनी 50% की पूरी हिस्सेदारी Edme Services को बेचेगी। आपको बता दें कि आदित्य बिड़ला इंश्योरेंस ब्रोकर्स लिमिटेड यानी एबीआईबीएल (ABIBL) से पूरी तरह निकलने का फैसला आदित्य बिड़ला कैपिटल ने किया है।
वैश्विक बाजार में अच्छा कारोबार देखने को मिला। भारी उतार-चढ़ाव के बीच अमेरिकी बाजार में मिला-जुला कारोबार रहा। 300 अंकों के दायरे में कारोबार हुआ और आखिर में डाओ जोंस 200 अंक ऊपर चढ़कर बंद हुआ। डाओ पर लगातार तीसरे दिन बढ़त पर कारोबार हुआ।
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ने कारोबार और डीमैट खाताधारकों के लिए नामांकन करने या नामांकन नहीं करने की समयसीमा छह महीने के लिए बढ़ा दी है। नयी समय सीमा 31 मार्च की बजाय 30 सितंबर कर दी गयी है।
वित्त मंत्रालय ने मंगलवार (28 मार्च) को स्थायी खाता संख्या (PAN) को आधार कार्ड से जोड़ने की समय सीमा 30 जून, 2023 तक बढ़ा दी है। केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। यह विस्तार 31 मार्च को समाप्त होने वाली मौजूदा समय सीमा से कुछ समय पहले आया है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने मंगलवार (28 मार्च) को अपनी बैठक में 2022-23 के लिए कर्मचारी भविष्य निधि (EPF) जमा पर 8.15% की ब्याज दर रखने की सिफारिश की है। मार्च 2022 में ईपीएफओ ने अपने करीब पाँच करोड़ अंशधारकों के लिए 2021-22 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर को घटाकर चार दशक के निचले स्तर 8.1% कर दिया था, जो 2020-21 में 8.5% थी। यह 1977-78 के बाद सबसे कम थी, जब ईपीएफ ब्याज दर 8% थी।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने मंगलवार (28 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और डाबर इंडिया (Dabur India) का स्टॉक खरीदने, जबकि चंबल फर्टिलाइजर्स ऐंड केमिकल्स (Chambal Fertilisers and Chemicals) के शेयर बेचने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने मंगलवार (28 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी (SBI Life Insurance Company), मुथूट फाइनेंस (Muthoot Finance) और पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने मंगलवार (28 मार्च) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), क्रूड ऑयल (Crude Oil), एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार (28 मार्च) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सिप्ला (Cipla), वेदांता (Vedanta), मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India), ब्रिगेड इंटरप्राइजेज (Brigade Enterprises) और यूनो मिंंडा (UNO Minda) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (28 मार्च) को भी तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 47.5 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.28% की उछाल के साथ 17,060.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। दुनियाभर के बाजारों में मोटेतौर पर आज तेजी का रुख नजर आ रहा है।
सरकारी कंपनी सतलज जल विद्युत निगम लिमिटेड को जापान से उसके दो सोलर प्रोजेक्ट के लिए आर्थिक मदद मिली है। कंपनी को यह मदद जापान बैंक फॉर इन्टरनेशनल कॉपरेशन यानी जेबीआईसी (JBIC) से मिली है।
लार्सन ऐंड टूब्रो की सब्सिडियरी को घरेलू और विदेशी बाजार के लिए नए ऑर्डर्स मिले हैं। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक कंपनी के पावर ट्रांसमिशन और वितरण कारोबार को नए ऑर्डर्स मिले हैं।
केंद्र सरकार ने वित्त विधेयक ( Finance Bill ) पर संशोधनों में डेट फंडों (Debt Funds) पर एलटीसीजी ( LTCG ) और इंडेक्सेशन (indexation) के फायदे हटा लिये हैं। मतलब यह कि 1 अप्रैल से डेट फंडों में होने वाले लाभ पर न तो इंडेक्सेशन मिलेगा, न ही दीर्घावधि पूँजीगत लाभ कर ( LongTermCapitalGainTax ) की रियायती दर लागू होगी।