शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

क्षमता विस्तार के लिए कैंपस एक्टिववियर ने मैरिको से खरीदी जमीन

स्पोर्ट्स ऐंड एथलीजर फुटवियर कंपनी कैंपस एक्टिववियर ने बुधवार को एक्सचेंज को जानकारी दी है कि उसने एक जमीन का अधिग्रहण किया है। कंपनी ने जमीन का यह अधिग्रहण एफएमसीजी (FMCG) की दिग्गज कंपनी मैरिको से की है। कंपनी ने यह जमीन हिमाचल प्रदेश के पोंटा साहिब में किया है।

 यह सौदा पूरी तरह से नकदी में हुआ है। जमीन अधिग्रहण का सौदा 16.70 करोड़ रुपए में हुआ है। इस सौदे से कैंपस एक्टिववियर को मैन्युफैक्चरिंग क्षमता विस्तार में मदद मिलेगी। कंपनी इस जमीन पर विस्तार के तहत सेमी फिनिश्ड गुड्स (सोल ऐंड/अपर) और फुटवियर के एसेंबली का काम आसानी से हो सकेगा। एक्सचेंज को दी गई जानकारी में कंपनी ने कहा कि जमीन अधिग्रहण के बदले चुकाए जाने वाली रकम कुछ टर्म लोन और कुछ आंतरिक स्रोतों से जुटाएगी। इस सौदे से कंपनी को कारोबार वृद्धि को पूरा करने के लिए क्षमता विस्तार हो सकेगा और साथ ही बैकवार्ड इंटीग्रेशन में भी तेजी आएगी। अप्रैल 2023 से डेढ़ साल के भीतर क्षमता विस्तार का काम पूरा हो जाएगा। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी की आय 1194.18 करोड़ रुपए रही थी। बीएसई (BSE) पर कंपनी का शेयर 0.64% गिर कर 332.75 रुपए प्रति शेयर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 12 अप्रैल, 2023)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!