दूसरी तिमाही में बीपीसीएल का घाटा घटकर 304.17 करोड़ रुपये पर पहुंचा
सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल (BPCL) के घाटे में कमी देखने को मिली है। स्टैंडअलोन आधार पर दूसरी तिमाही में घाटा 304.17 करोड़ रुपया रहा है।
सरकारी तेल कंपनी बीपीसीएल (BPCL) के घाटे में कमी देखने को मिली है। स्टैंडअलोन आधार पर दूसरी तिमाही में घाटा 304.17 करोड़ रुपया रहा है।
आईओएल (IOL) केमिकल और फार्मास्यूटिकल्स को EDQM यानी ईडीक्यूएम प्रमाणपत्र (सर्टिफिकेट) मिला है। कंपनी को यह प्रमाणपत्र पैंटोप्राजोल सोडियम सेसक्विहाइड्रेट (Pantoprazole Sodium Sesquihydrate) की आपूर्ति के लिए मिला है।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज ने सोमवार को जानकारी दी कि कंपनी को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से एस्टबैलिशमेंट इन्सपेक्शन रिपोर्ट (EIR) मिली है।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। चीन में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध बढ़ने का डर सता रहा है। शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में 4 दिनों की गिरावट थम गई।
निर्माण क्षेत्र पर किये गये फिक्की के ताजा तिमाही सर्वे में इस क्षेत्र में तेजी की रफ्तार आने वाले छह से नौ महीनों में बने रहने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि वित्त वर्ष 2021-22 में भारतीय अर्थव्यवस्था में जो तेजी लौटी थी, वो उसी रफ्तार से वित्त वर्ष 2022-23 की (अप्रैल से जून) पहली तिमाही और (जुलाई से सितंबर) दूसरी तिमाही में भी देखने को मिली। चालू वित्त वर्ष में जुलाई से सितंबर की दूसरी तिमाही में 61% से ज्यादा उत्तरदाताओं में उच्चतम उत्पादन स्तर देखने को मिला है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टाटा मोटर्स (Tata Motors), विप्रो (Wipro), सीएट (Ceat), अंबुजा सीमेंट्स (Ambuja Cements) और जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने सोमवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr. Reddy's Laboratories), पीवीआर (PVR) और एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) के शेयर खरीदने की सिफारिश की है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने सोमवार (07 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में आज सोमवार (07 नवंबर) को हरियाली बने के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.15 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 98.0 अंकों की तेजी दिखाई दे रही है और यह 0.54% बढ़ कर 18,301.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज दुनिया के सभी प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख नजर आ रहा है।
इंडियन ओवरसीज बैंक का मुनाफा दूसरी तिमाही में 33.2% बढ़ा है। बैंक का मुनाफा 33.2% बढ़कर 501 करोड़ रुपये हो गया है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के स्टैंडअलोन मुनाफे में करीब 73.93% की बढ़ोतरी हुई है। एसबीआई (SBI) का मुनाफा 73.93% बढ़कर 13,264.52 करोड़ रुपये हो गया है।
एफएमसीजी (FMCG) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कंसो मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 490.58 करोड़ रुपये हो गया है।
दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी दवा रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से ड्रोस्पिरेनोन (Drospirenone) दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।
दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में करीब 59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर 3313 करोड़ रुपये हो गया है।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली देखी गई। 450 अंकों के दायरे के बीच कारोबार हुआ और आखिर में डाओ 150 अंक फिसलकर बंद हुआ।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए खुली अवधि वाली (ओपन एंडेड) दो नयी योजनाएँ पेश की हैं - एचडीएफसी निफ्टी आईटी ईटीएफ और एचडीएफसी निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ।