रिकॉर्ड तेजी के साथ नवंबर वायदा का निपटान, सेंसेक्स, निफ्टी बैंक ने बनाया नया रिकॉर्ड
वैश्विक बाजार से अच्छे संकेत देखने को मिले हैं। अच्छे संकेत की वजह फेड मिनट्स रहे। फेड सदस्य दरें बढ़ाने की गति कम करने पर सहमत दिखे। वहीं कुछ सदस्यों ने दर वृद्धि की अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होने की चिंता व्यक्त की।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (24 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए कल्याण ज्वेलर्स इंडिया (Kalyan Jewellers India), अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज (Apollo Hospitals Enterprise), कमिंस इंडिया (Cummins India), पीएनसी इंफ्राटेक (PNC Infratech) और भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।