साप्ताहिक निपटान या वीकली एक्सपायरी से पहले बाजार में सपाट कारोबार
बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई, लेकिन यह मजबूती टिक न सकी। कारोबारी हफ्ते के मध्य में बाजार पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। बाजार में आज उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया।
बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई, लेकिन यह मजबूती टिक न सकी। कारोबारी हफ्ते के मध्य में बाजार पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। बाजार में आज उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया।
सन फार्मा भारत में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की दवा बाजार में उतारेगी। सन फार्मा लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन यानी (LDL) कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए दवा उतारने की योजना पर काम कर रही है।
बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद अपने रिटेल फूड कारोबार को ग्रुप कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज को 690 करोड़ रुपए में बेचेगी। कंपनी गैर खाद्य, पारंपरिक दवा और वेलनेस कारोबार पर फोकस करने की रणनीति के तहत यह फैसला उठाया है।
ह्युंदै मोटर इंडिया ने टाटा पावर के साथ करार किया है। यह करार तेजी से बिजली से चलने वाली गाड़ियों को चार्ज करने के लिए किया गया है। टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन विकसित करेगी।
बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 15,900 का निचला स्तर जबकि 16,284 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 53,176 का निचला स्तर जबकि 54,399 का ऊपरी स्तर छुआ।
वित्त वर्ष 2022 में माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री का लोन पोर्टफोलियो 5 फीसदी बढ़कर 2.62 लाख करोड़ रुपए रहा। यह रिपोर्ट Sa-Dhan यानी साधन की ओर से जारी किया गया है। पिछले साल इसी अवधि में माइक्रो फाइनेंस इंडस्ट्री का लोन 2.50 लाख करोड़ रुपए रहा था। आपको बता दें कि 'साधन' माइक्रो फाइनेंस इंस्टीट्यूशंस के लिए भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से मान्यता प्राप्त सेल्फ रेगुलेटरी ऑर्गेनाइजेशन है। वित्त वर्ष 2022 की आखिरी तिमाही में इंजस्ट्री का कुल लोन पोर्टफोलियो में 13 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है।
आज के कारोबार में एसीसी (ACC) और अंबुजा सीमेंट के शेयरों में जमकर खरीदारी देखने को मिली। इसकी सबसे बड़ी वजह होलसिम इंडिया सौदा रहा। आपको बता दें कि गौतम अदानी ग्रुप ने होलसिम लिमिटेड के भारतीय कारोबार को खरीदने के लिए सौदा किया है। अदानी ग्रुप इस सौदे के तहत 1050 करोड़ अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगी।
टाटा पावर ने सरकारी कंपनी नेशनल हाइड्रो पावर कॉरपोरेशन यानी एनएचपीसी (NHPC) से 300 मेगा वाट के सोलर प्रोजेक्ट का ऑर्डर हासिल किया है। कंपनी को 1731 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है। कंपनी की ओर से जारी किए गए बयान के मुताबिक टाटा पावर सोलर सिस्टम जो कि देश का सबसे बड़ा इंटीग्रेटेड सोलर कंपनी होने के साथ टाटा पावर की सब्सिडियरी है, एनएचपीसी से 1731 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल किया है। इसमें टैक्स की रकम भी शामिल है।
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2023 में दोपहिए वाहनों की उद्योग में डबल डिजिट ग्रोथ देखने को मिलेगी। कंपनी को उम्मीद है कि आर्थिक गतिविधियों में तेजी आने और ग्रामीण आय में सुधार से दोपहिए वाहनों की उद्योग में डबल डिजिट ग्रोथ देखी जा सकती है। कंपनी को उम्मीद है कि मैक्रो इकोनॉमिक के संकेतक सकारात्क दिख रहे हैं ऐसे में दोपहिया वाहनों की ग्रोथ में दहाई अंकों में ग्रोथ संभव है। हीरो मोटोकॉर्प के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर यानी सीएफओ निरंजन गुप्ता ने एनालिस्ट कॉल में जानकारी दी कि मैक्रो इकोनॉमिक के संकेतक जैसे जीएसटी (GST) कलेक्शन अप्रैल में अब तक के सबसे ऊपरी स्तर पर पहुंच गया। वहीं ई-वे बिल में भी तेजी आई है। अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आई है। उनके मुताबिक अनाज की कीमतें अभी ज्यादा हैं इससे ग्रामीण आय में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेतों के कारण एसजीएक्स (SGX) निफ्टी गिरावट के साथ खुला। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की कमजोरी का असर भारतीय बाजारों पर भी देखने को मिला। बाजार की आज कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। बाजार में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से बिकवाली का दबाव देखा गया।
आईटी सर्विस कंपनी एचसीएल टेक क्वेस्ट इनफॉर्मेटिक्स का अधिग्रहण करेगी। कंपनी अपने सब्सिडियरी के जरिए बंगलुरु की कंपनी क्वेस्ट इनफॉर्मेटिक्स का अधिग्रहण करेगी। यह सौदा पूरी तरह से नकदी में होगा। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक यह सौदा 15 करोड़ रुपए में होगा।
इंजीनियरिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी लार्सन एंड टूब्रो को झारखंड सरकार से ऑर्डर मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर सिंचाई प्रोजेक्ट के लिए मिला है। कंपनी को यह ऑर्डर झारखंड के दुमका जिले में कल्चरेबल कमांड एरिया (CCA) के लिए मिला है जहां पर 22,283 हेक्टेयर जमीन को सिंचाई करने के लिए मिला है। इस प्रोजेक्ट के तहत सिद्धेश्वरी नदी से पंप के जरिए पानी निकालना है। इसमें नदी किनारे सर्वे, डिजाइन और बांध निर्माण का काम शामिल है।
ग्लेनमार्क फार्मा को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को शुरुआती मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी उसके अमेरिकी सब्सिडियरी को मिली है। कंपनी को यह मंजूरी जेनरिक सोरियासिस फोम के लिए मिली है।
राजीव रंजन झा : महीने भर पहले उत्साह बनने लगा था, ऊपर आसमान खुलता दिखने लगा था। तभी तो निवेश मंथन के अप्रैल 2022 के अंक में राग बाजारी का शीर्षक था – अबकी बार बीस हजार! बेशक, उसमें एक शर्त लगी थी कि पहले 18,604 पर बना पिछला शिखर पार हो।
सरकार सितंबर तक शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एससीआई यानी (SCI) की बिक्री के लिए बोली मंगाएगी। एससीआई में हिस्सा बिक्री से पहले कंपनी के नॉन कोर एसेट्स को डीमर्ज किया जाएगा जिसमें शिपिंग हाउस और ट्रेनिंग हाउस के अलावा दूसरे एसेट्स शामिल हैं। एक सरकारी अधिकारी के मुताबिक डीमर्जर की प्रक्रिया काफी समय लेने वाला है। एससीआई में हिस्सा बिक्री के लिए बोली मंगाने के लिए हम 3-4 महीने में तैयार हो जाएंगे।
रियल्टी कंपनी मैक्रोटेक की वित्त वर्ष 2023 में 3800 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी की रियल्टी प्रोजेक्ट्स पर 3800 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी यह रकम मौजूदा चल रहे प्रोजेक्ट्स के अलावा नए प्रोजेक्ट्स पर निवेश करेगी। मैक्रोटेक के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक लोढ़ा ने बताया कि अगले साल मार्च तक कंपनी की 10,000 घरों की डिलिवरी का लक्ष्य है।