शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

फिनलैंड की हार्वेस्टर कंपनी का महिंद्रा एंड महिंद्रा ने किया अधिग्रहण

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सोमवार को एक्सचेंज को जानकारी देते हुए कहा है कि कंपनी ने Sampo Rosenlew Oy में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर 100 फीसदी कर ली है।

 आपको बता दें कि यह कंपनी की फिनलैंड सब्सिडियरी है। कंपनी ने Sampo Rosenlew Oy के बाकी बचे 35 करोड़ रुपये के बचे शेयर के अधिग्रहण की जानकारी एक्सचेंज को दी है। कंपनी ने दिसंबर 2020 में Sampo Rosenlew Oy में हिस्सेदारी बढ़ाकर 79.13 फीसदी की थी। Sampo Rosenlew Oy फिनलैंड की कंबाइन हार्वेस्टर बनाने वाली कंपनी है। कंपनी ने 31.15 करोड़ रुपये के 1,050 अतिरिक्त शेयर खरीदे थे। एक्सचेंज को दी गई जानकारी के मुताबिक महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑप्शन एक्सरसाइज शेयर खरीद समझौते को पूरा किया। इस समझौते के तहत Sampo Rosenlew Oy के 1,317 इक्विटी शेयर का अधिग्रहण करेगी। साथ ही Sampo Rosenlew Oy के दूसरे शेयरधारकों के शेयर का अधिग्रहण कॉल ऑप्शन के जरिए किया जाएगा। इसके बाद Sampo में महिंद्रा एंड महिंद्रा की शेयरहोल्डिंग और मतदान का अधिकार 79.13 फीसदी से बढ़कर 100 फीसदी हो जाएगी।

इसके साथ ही Sampo महिंद्रा एंड महिंद्रा की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी बन जाएगी। बाकी बचे शेयरों का अधिग्रहण नकद में किया जाएगा। Sampo के 1,317 शेयरों को 3333 यूरो प्रति शेयर के भाव पर अधिग्रहण होगा। यह रकम करीब 35.57 करोड़ रुपये होगा। Sampo यूरोप और उत्तरी अफ्रीका में मध्यम आकार वाले कंबाइन हार्वेस्टर्स की बिक्री के लिए जाना जाता है। Sampo का अल्जीरिया में कारोबार के लिए महिंद्रा एंड महिंद्रा के साथ संयुक्त उपक्रम यानी ज्वाइंट वेंचर है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के मुताबिक Sampo के साथ मिलकर दोनों कंपनियां कंबाइन हार्वेस्टर्स और स्पेश्यालिटी हार्वेस्टर्स कारोबार पर फोकस करेंगे। दोनों कंपनियों का फोकस एशिया, अफ्रीका, यूरेशियन,इकोनॉमिक यूनियन कंट्रीज और लैटिन अमेरिका के देश शामिल होंगे। कारोबार विस्तार में दोनों कंपनियां अपने क्षेत्र की विशेषज्ञता पर फोकस करेंगे। इससे कंपनियां ग्राहकों के लिए विस्तृत उत्पादों का पोर्टफोलियो उपलब्ध करा सकेंगे। कंपनी का फोकस अलग-अलग देशों के किसानों की जरुरतों पर रहेगा। 31 मार्च 2022 को खत्म हुए वित्तीय वर्ष में Sampo का टर्नओवर 5.2 करोड़ यूरो रहा था।

(शेयर मंथन, 18 जुलाई 2022)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"