शेयर मंथन में खोजें

हल्दी में मुनाफा वसूली की संभावना, धनिया के लिए बाधा - एसएमसी

हल्दी (जून) वायदा में उच्च स्तर पर मुनाफा वसूली होने की संभावना है।
हल्दी की कीमतें 7,490-7,450 रुपये के स्तर पर पहुँच सकती हैं। पिछले 15 दिनों में हल्दी की कीमतों में लगातार तेजी के बाद देश के प्रमुख बाजारों में कीमतों में तेजी पर रोक लग गयी है। प्रमुख बाजार निजामाबाद में 2,500 बैग हल्दी की आवक हुई है और कीमतों में स्थिरता है। इसी प्रकार इरोद बाजार में 4,000 बैग हल्दी की आवक हुई है और वहाँ भी हल्दी में स्थिरता है। रेगुलेटेड मार्केट कमिटी में फिंगर वेराइटी की कीमतें 7,399-8,659 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की कीमतें 6,809-7,977 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बिक रही हैं। इरोद को ऑपरेटिव मार्केट सोसाइटी में फिंगर वेराइटी की कीमतें 7,500-8,716 रुपये प्रति क्विंटल और रूट वेराइटी की कीमतें 6,800-7,977 रुपये प्रति क्विंटल के दायरे में बिक रही हैं।
जीरा वायदा (जून) कीमतों के 15,400-15,800 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है। वर्तमान समय में राजस्थान के प्रमुख बाजारों में आवक जोर-शोर से होने के कारण हाजिर बाजारों में कीमतों में नरमी का रुझान है। लेकिन निचले स्तर पर थोड़ी माँग के कारण प्रमुख बाजारों में जीरे की कीमतों में 10-20 रुपये प्रति 20 किलो ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। फिर भी घरेलू कारोबारियों की ओर से सुस्त खरीदारी और सुस्त माँग के कारण कुल मिलाकर नरमी का सेंटीमेंट है।
धनिया वायदा (जून) की कीमतों को 4,900 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकती है। हाजिर बाजारों में माँग में लगातार कमी और बेहतर आवक के कारण धनिया की कीमतों में गिरावट हो रही है। कारोबारियों और स्टॉकिस्टों के पास पहले से ही कम कीमतों पर काफी अधिक स्टॉक है और वे कम होती कीमतों पर भी नयी खरीदारी नही करना चाहते हैं। (शेयर मंथन, 09 मई 2018)
 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख