शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : भारत फाइनेंशियल, डाबर, अंबुजा सीमेंट्स, मारुति और डीसीएम श्रीराम

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें भारत फाइनेंशियल, डाबर, अंबुजा सीमेंट्स, मारुति और डीसीएम श्रीराम शामिल हैं।

भारत फाइनेंशियल - कंपनी को चौथी तिमाही में 234.9 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
डीसीएम श्रीराम - डीसीएम श्रीराम का तिमाही शुद्ध मुनाफा 54.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 156.4 करोड़ रुपये रहा।
डाबर - डाबर का तिमाही मुनाफा मामूली बढ़त के साथ 333.1 करोड़ रुपये रहा।
जेएसडब्ल्यू एनर्जी - जेएसडब्ल्यू एनर्जी का तिमाही शुद्ध लाभ 91.7% गिर कर 24.8 करोड़ रुपये रह गया।
दीपक नाइट्राइट - दीपक नाइट्राइट का शुद्ध तिमाही लाभ 20.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 20.8 करोड़ रुपये रहा।
केसोराम इंडस्ट्रीज - केसोराम इंडस्ट्रीज को इस बार चौथी तिमाही में 348.9 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 74.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ।
रेमंड - रेमंड का शुद्ध तिमाही लाभ 52.6 करोड़ रुपये से 37.5% गिर कर 32.9 करोड़ रुपये रह गया।
अंबुजा सीमेंट्स - अंबुजा सीमेंट्स का शुद्ध तिमाही लाभ 53.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 246.5 करोड़ रुपये हो गया।

एस्कॉर्ट्स - कंपनी की अप्रैल ट्रैक्टर बिक्री में 20% की बढ़त हुई है।
मारुति - कंपनी की अप्रैल बिक्री में 19.5% की बढ़त हुई। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख