शेयर मंथन में खोजें

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की बिक्री में हुई 19.5% की वृद्धि

सालाना आधार पर मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की कुल अप्रैल बिक्री में 19.5% की वृद्धि हुई है।

अप्रैल 2016 में बिके कुल 1.26 लाख वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2017 में मारुति ने 1.51 लाख वाहन बेचे। इसकी घरेलू बिक्री 1.17 लाख इकाई से 23.4% बढ़ कर 1.44 लाख इकाई रही, जबकि कंपनी का निर्यात 9,524 इकाई से 29.4% घट कर 6,723 इकाई रह गया।
बीएसई में मारुति सुजुकी का शेयर 6,525.50 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज मजबूती के साथ 6,674.00 रुपये पर खुला। शुरुआती कारोबार में यह 2.11% की बढ़त के साथ 6,663.05 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख