शेयर मंथन में खोजें

केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) को हुआ घाटा, शेयर लुढ़का

केसोराम इंडस्ट्रीज (Kesoram Industries) को वित्त वर्ष वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 74.5 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी 348.9 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। इस दौरान केसोराम इंडस्ट्रीज की कुल आमदनी 1,179.8 करोड़ रुपये से 6.5% घट कर 1,103.6 करोड़ रुपये रह गयी। वहीं इसकी एबिटा हानि 271.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 34.8 करोड रुपये पर रही।
बीएसई में केसोराम इंडस्ट्रीज का शेयर 166.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज कमजोरी के साथ 157.00 रुपये पर खुला और 150.15 रुपये तक फिसला। करीब 11.10 बजे यह 14.90 रुपये या 8.95% की कमजोरी के साथ 151.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख