शेयर मंथन में खोजें

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कुल बिक्री 21% घटी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की कुल अप्रैल बिक्री में 21% की गिरावट आयी है।

अप्रैल 2016 में बिके यात्री और कमर्शियल कुल 39,389 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2017 में कंपनी ने 30,972 वाहन बेचे। इसके कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री 36% गिर कर 160,17 इकाई और निर्यात 3,785 इकाई से 43.8% घट कर 2,128 इकाई रह गया।
बीएसई में टाटा मोटर्स का शेयर 457.80 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 448.90 रुपये तक फिसला। करीब साढ़े 11 बजे यह 8.00 रुपये या 1.75% की कमजोरी के साथ 449.80 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख