शेयर मंथन में खोजें

52 हफ्तों के शिखर से नीचे गिरा आयशर मोटर्स (Eicher Motors) का शेयर

आज आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शेयर ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छुआ।

मगर कंपनी की कुल अप्रैल बिक्री में 42.2% की गिरावट के कारण इसका शेयर लाल निशान पर पहुँच गया। अप्रैल 2016 में कुल 5,326 वाहनों के मुकाबले अप्रैल 2017 में कंपनी ने कुल 3,077 वाहन बेचे। इसके कमर्शियल वाहनों की घरेलू बिक्री 44.5% घट कर 2,578 इकाई और निर्यात 685 इकाई से 27.2% घट कर 499 इकाई रह गया।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर 26,022.25 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज बढ़त के साथ 26,289.95 रुपये पर खुला और 26,700.15 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 12 बजे यह 169.25 रुपये या 0.65% की कमजोरी के साथ 25,853.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख