शेयर मंथन में खोजें

अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की बिक्री घटी, शेयर कमजोर

अप्रैल 2016 की तुलना में अप्रैल 2017 में अशोक लेलैंड (Ashok Leyland) की कुल बिक्री में 30% की गिरावट आयी।

कंपनी के वाहनों की बिक्री 10,182 इकाई से घट कर 7,083 इकाई रह गयी। इनमें अशोक लेलैंड के लाइट वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2,309 इकाई से 11% बढ़ कर 2,558 इकाई और एमऐंडएच वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 7,873 इकाई से 43% से घट कर 4,525 इकाई रह गयी।
बीएसई में अशोक लेलैंड का शेयर 85.45 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज हल्की बढ़त के साथ 86.00 रुपये पर खुला और 83.00 रुपये के निचले स्तर तक गिरा। करीब 1.05 बजे कंपनी का शेयर 1.55 रुपये या 1.81% की कमजोरी के साथ 83.90 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख