शेयर मंथन में खोजें

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने किये बिक्री आँकड़े घोषित

महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी अप्रैल बिक्री के आँकड़े घोषित कर दिये हैं।

अप्रैल 2016 की तुलना में अप्रैल 2017 में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा की कुल बिक्री में 6% की गिरावट आयी। कंपनी के वाहनों की बिक्री 41,863 इकाई से घट कर 39,357 इकाई रह गयी। महिंद्रा की घरेलू बिक्री 39,357 इकाई से 4% घट कर 37,829 इकाई और निर्यात 2,506 इकाई से 39% से घट कर 1,528 इकाई रह गया।
बीएसई में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा का शेयर 1,334.55 रुपये की पिछली बंदी के मुकाबले आज सपाट इसी स्तर पर खुला और 1,352.20 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब सवा 2 बजे कंपनी के शेयर में 8.15 रुपये या 0.61% की बढ़त के साथ 1,342.70 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 02 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख