शेयर मंथन में खोजें

वी-मार्ट (V-Mart) का शेयर 52 हफ्तों के शिखर पर

आज वी-मार्ट (V-Mart) का शेयर 52 हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुँचा।

वी-मार्ट को वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में 4.99 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ। इसके मुकाबले कंपनी वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में 0.48 करोड़ रुपये के शुद्ध मुनाफे में रही थी। इसी अवधि में कंपनी की कुल आमदनी 178.05 करोड़ रुपये के मुकाबले 252.58 करोड़ रुपये रही। बेहतर तिमाही नतीजों के कारण ही इसके शेयर में मजबूती आयी।
बीएसई में वी-मार्ट का शेयर बुधवार के 960.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 970.00 रुपये पर खुला और 1,059.10 रुपये के 52 हफ्तों के शिखर तक चढ़ा। करीब साढ़े 12 बजे कंपनी के शेयर में 50.25 रुपये या 5.23% की मजबूती के साथ 1,010.90 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख