शेयर मंथन में खोजें

बीपीएल (BPL) ने फ्लिपकार्ट से साझेदारी खत्म कर किया अमेजन का रुख

बीपीएल (BPL) अब अमेजन पर वॉशिंग मशीन और टीवी जैसे अपने बड़े इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों को ऑनलाइन बेचेगी।

कंपनी ने 2018 की समाप्ति तक के लिए फ्लिपकार्ट के साथ समझौता किया था, जिसे इसने बीच में ही समाप्त कर अमेजन से हाथ मिला लिया। कंपनी फ्लिपकार्ट पर दृश्यता की कमी से नाखुश थी। इस खबर का कंपनी के शेयर पर भई सकारात्मक असर पड़ा है।
बीएसई में बीपीएल का शेयर बुधवार के 76.15 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज बढ़त के साथ 78.20 रुपये पर खुला और 82.45 रुपये के शिखर तक चढ़ा। करीब 1 बजे कंपनी के शेयर में 5.05 रुपये या 6.63% की मजबूती के साथ 81.20 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख