शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को हुआ 1,356.09 करोड़ रुपये का घाटा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) को वित्त वर्ष 2016-17 में 1,356.09 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले बैंक गत वित्त वर्ष में 118.19 करोड़ रुपये के मुनाफ में रहा था। चौथी तिमाही में इसका शुद्ध घाटा 119.84 करोड़ रुपये से बढ़ कर 455.45 करोड़ रुपये रहा। वहीं इसकी चौथी तिमाही की कुल आमदनी 3,566.68 करोड़ रुपये से घट कर 3,354.80 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 14,090.18 करोड़ रुपये से घट कर 13,586.79 करोड़ रुपये रह गयी।
बीएसई में बैंक ऑफ महाराष्ट्र का शेयर बुधवार के 37.85 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 38.50 रुपये पर खुला और 40.70 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में बैंक का शेयर 0.70 रुपये या 1.85% की गिरावट के साथ 37.15 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख