शेयर मंथन में खोजें

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) का लाभ रहा सपाट, आमदनी बढ़ी

लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक (Larsen & Toubro Infotech) को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 244.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

वहीं वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी 244.9 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही थी। इस बीच कंपनी कुल तिमाही आमदनी 1,556 करोड़ रुपये से 5.84% बढ़ कर 1,647 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में लार्सन ऐंड टुब्रो इन्फोटेक का शेयर बुधवार के 709.65 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 709.15 रुपये पर खुला और 719.00 रुपये के उच्च स्तर तक ऊपर गया। कारोबार के अंत में कंपनी का शेयर 3.15 रुपये या 0.44% की हल्की बढ़त के साथ 712.80 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 04 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख