शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा कम्युनिकेशंस, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, जेट एयरवेज और अपोलो टायर्स

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा कम्युनिकेशंस, आयशर मोटर्स, कोल इंडिया, जेट एयरवेज और अपोलो टायर्स शामिल हैं।

टाटा कम्युनिकेशंस - कंपनी को चौथी तिमाही में 260.8 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।
आयशर मोटर्स - कंपनी आज अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
वोकहार्ट - वोकहार्ट को 5.4 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले 174.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
इक्विटास होल्डिंग्स - इक्विटास होल्डिंग्स आज वार्षिक व तिमाही नतीजे प्रस्तुत करेगी।
अपोलो टायर्स - अपोलो टायर्स आज अपने वित्तीय नतीजे घोषित करेगी।
एमसीएक्स - एमसीएक्स का तिमाही मुनाफा 50.7% घट कर 21.9 करोड़ रुपये रह गया।
एलऐंडटी फाइनेंस - एलऐंडटी फाइनेंस का शुद्ध तिमाही लाभ 33.3% की बढ़त के साथ 315.8 करोड़ रुपये रहा।
इमामी - इमामी को वित्त वर्ष 2016-17 की अंतिम तिमाही में 83.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ।
जेट एयरवेज - जेट एयरवेज शुक्रवार को सभी बुकिंग के आधार किराये पर 24% छूट प्रदान करेगी।
कोल इंडिया - कोल इंडिया लंदन स्टॉक एक्सचेंज में सूचिबद्धता पर विचार कर रही है। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख