शेयर मंथन में खोजें

यस बैंक (Yes Bank) ने मिलाया एमिरेट्स एनबीडी से हाथ

यस बैंक (Yes Bank) ने संयुक्त अरब अमीरात आधारित एमिरेट्स एनबीडी के साथ करार किया है।

बैंक ने यह समझौता गैर-रिहाईशी भारतीयों (एनआरआई) को उनकी जमाओं के बदले ऋण मुहैया करने के लिए किया है। खाड़ी देशों में रह रहे एनआरआई स्थानिय करेंसी के रूप में एमिरेट्स एनबीडी से यस बैंक में विदेशी मुद्रा जमा और बाहरी फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले ऋण ले सकेंगे।
बीएसई में यस बैंक का शेयर गुरुवार को 1,628.20 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 1,630.00 रुपये पर खुला और 1,640.00 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में यस बैंक का शेयर 18.20 रुपये या 1.12% की गिरावट के साथ 1,610.00 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख