शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शुद्ध लाभ में 33.9% की वृद्धि

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान अवधि में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) के शुद्ध मुनाफे में 33.9% की बढ़ोतरी हुई।

आयशर का मुनाफा 343.10 करोड़ रुपये से बढ़ कर 459.44 करोड़ रुपये रहा। इसका वार्षिक शुद्ध लाभ 1,338.04 करोड़ रुपये से 24.65% बढ़ कर 1,667.88 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा इसकी तिमाही आमदनी 1,728.99 करोड़ रुपये से 23.34% बढ़ कर 2,132.54 करोड़ रुपये और वार्षिक आमदनी 6,971.13 करोड़ रुपये के मुकाबले 13.89% अधिक 7,939.45 करोड़ रुपये रही।
बीएसई में आयशर मोटर्स का शेयर गुरुवार को 25,764.60 रुपये पर बंद होकर आज हल्की बढ़त के साथ 25.980.00 रुपये पर खुला और 26,150.10 रुपये के उच्च स्तर तक चढ़ा। कारोबार के अंत में आयशर मोटर्स का शेयर 72.85 रुपये या 0.28% की बढ़त के साथ 25,837.45 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 05 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख