शेयर मंथन में खोजें

पालरेड टेक्नोलॉजीज (Palred Technologies) की सहायक कंपनी ने लॉन्च किया पावर बैंक

पालरेड टेक्नोलॉजीज (Palred Technologies) की सहायक कंपनी पालरेड ऑनलाइन टेक्नोलॉजीज ने नया पावर बैंक बाजार में उतारा है।

799 रुपये मूल्य वाले इस मल्टी फंक्शन वाले पावर बैंक को मसल नाम दिया गया है। इसमें समायोज्य 180 डिग्री एलईडी लाइट, तीन यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट हैं और यह 5वी/2ए आउटपुट देता है। इसमें 13,000 एमएएच ली-आयन की बैटरी है, जिससे यह डिवाइस 4 से 5 बार चार्ज कर सकता है।
बीएसई में पालरेड टेक्नोलॉजीज का शेयर सोमवार के 140.25 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज गिरावट के साथ 135.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे कंपनी का शेयर 5.20 रुपये या 3.71% की कमजोरी के साथ 135.05 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख