शेयर मंथन में खोजें

ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शेयर में जोरदार उछाल

आज ग्रेविटा इंडिया (Gravita India) के शेयर में 10% से अधिक की मजबूती आयी है।

कल कंपनी के निदेशक मंडल ने 2 रुपये प्रति वाले शेयरों पर वित्त वर्ष 2016-17 के लिए 0.60 रुपये की दर से लाभांश का निर्णय लिया, जिस पर शेयरधारकों की मंजूरी ली जानी बाकी है। इसके बाद ही कंपनी के शेयर में तेजी है।
बीएसई में ग्रेविटा इंडिया का शेयर सोमवार के 73.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ सीधे 52 हफ्तों के शिखर 86.00 रुपये पर खुला है। करीब पौने 12 बजे कंपनी का शेयर 7.85 रुपये या 10.64% की जोरदार मजबूती के साथ 81.65 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख