शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : टाटा स्टील, पीआई इंडस्ट्रीज, शोभा, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और हैथवे केबल

खबरों के कारण जो शेयर आज के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें टाटा स्टील, पीआई इंडस्ट्रीज, शोभा, ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन और हैथवे केबल शामिल हैं।

हैथवे केबल - सहायक कंपनी जीटीपीएल को आईपीओ के लिए मंजूरी मिली।
इडेलवाइज - कंपनी जेएम बैक्सी ग्रुप में 450 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
इमामी पेपर - इमामी पेपर का शुद्ध तिमाही लाभ 94% घट कर 1.4 करोड़ रुपये रह गया।
जेके पेपर - जेके पेपर का शुद्ध तिमाही लाभ 56.8% बढ़ कर 56.3 करोड़ रुपये रहा।
जेएमसी प्रोजेक्ट्स - जेएमसी प्रोजेक्ट्स का तिमाही मुनाफा 54.3% बढ़ कर 17.9 करोड़ रुपये रहा।
ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन - ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का शुद्ध लाभ 26.6% घट कर 18.5 करोड़ रुपये रहा।
शोभा - शोभा का लाभ 21.5 करोड़ रुपये से बढ़ कर 46 करोड़ रुपये रहा।
पीआई इंडस्ट्रीज - पीआई इंडस्ट्रीज के तिमाही शुद्ध लाभ में 40.8% और आमदनी में 3.7% की बढ़ोतरी हुई।
धनलक्ष्मी बैंक - धनलक्ष्मी बैंक को वित्त वर्ष 2015-16 की आखरी तिमाही में 131.6 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में 8.8 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
टाटा स्टील - टाटा स्टील का चौथी तिमाही का घाटा 3,042 करोड़ रुपये से घट कर 1,168 करोड़ रुपये रह गया। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख