शेयर मंथन में खोजें

टाटा स्टील (Tata Steel) को हुआ 1,168 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा

टाटा स्टील (Tata Steel) को वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में 1,168 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान तिमाही में कंपनी का घाटा 3,042 करोड़ रुपये रहा था। हालाँकि टाटा स्टील का राजस्व 27,071.3 करोड़ रुपये से 30.4% बढ़ कर 35,304.9 करोड़ रुपये रहा। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 2,245.8 करोड़ रुपये से बढ़ कर 7,025.2 करोड़ रुपये औऱ एबिटा मार्जिन 8.7% के मुकाबले 20.7% रहा।
बीएसई में टाटा स्टील का शेयर मंगलवार के 457.00 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 470.00 रुपये पर खुला है। वहीं इसके 52 हफ्तों का लक्ष्य 508.45 रुपये और निचला स्तर 297.40 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख