शेयर मंथन में खोजें

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transportation Corporation) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (Transportation Corporation) के तिमाही लाभ में गिरावट के बावजूद इसके शेयर ने 52 हफ्तों के शिखर को छुआ।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन के मुनाफे में 26.6% की कमी आयी। कंपनी का लाभ 25.2 करोड़ रुपये के मुकाबले 18.5 करोड़ रुपये रह गया। इसकी तिमाही आमदनी 420.6 करोड़ रुपये से 14.5% बढ़ कर 481.6 करोड़ रुपये रही। इसके अलावा कंपनी का एबिटा 38.7 करोड़ रुपये की तुलना में 39.3 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 9.2% के मुकाबले 8.2% रहा।
बीएसई में ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन का शेयर मंगलवार के 256.70 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 253.15 रुपये पर खुला और 267.50 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब साढ़े 10 बजे कंपनी का शेयर 6.30 रुपये या 2.45% की मजबूती के साथ 263.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख