शेयर मंथन में खोजें

बेहतर वित्तीय परिणामों से चढ़ा शोभा (Sobha) का शेयर

शोभा (Sobha) के शेयर में आज 6.50% से अधिक की मजबूती आयी है।

वित्त वर्ष 2015-16 की अंतिम तिमाही के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 की समान तिमाही में शोभा के मुनाफे में 113.95% की बढ़ोतरी हुई। कंपनी ने 21.5 करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार जनवरी-मार्च तिमाही में 46 करोड़ रुपये का शुद्ध कमाया। वहीं शोभा की आमदनी 555.3 करोड़ रुपये से 6% बढ़ कर 588.8 करोड़ रुपये रही। इसका एबिटा 117.6 करोड़ रुपये से बढ़ कर 120.2 करोड़ रुपये और एबिटा मार्जिन 21.3% के मुकाबले 20.6% रहा।
बीएसई में शोभा का शेयर मंगलवार के 411.95 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज मजबूती के साथ 427.00 रुपये पर खुला और 449.05 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 10.50 बजे कंपनी का शेयर 27.55 रुपये या 6.69% की मजबूती के साथ 439.50 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 17 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख