शेयर मंथन में खोजें

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) को इस बार हुआ मुनाफा

क्लैरिस लाइफसाइंसेज (Claris Lifesciences) को वित्त वर्ष 2016-17 की आखरी तिमाही में 36.96 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।

इसके मुकाबले वित्त वर्ष 2015-16 की समान अवधि में कंपनी 0.61 करोड़ रुपये के घाटे में रही थी। वहीं इसकी आमदनी 27.11 करोड़ रुपये से घट कर आधी 13.72 करोड़ रुपये रह गयी। क्लैरिस का सालाना स्तर पर भी इस बार लाभ हुआ। कंपनी 39.43 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले वित्त वर्ष 2016-17 में 109.92 करोड़ रुपये के मुनाफे में रही।
शुक्रवार को बीएसई में क्लैरिस लाइफसाइंसेज का शेयर 3.90 रुपये या 1.14% की गिरावट के साथ 338.75 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 430.10 रुपये और निचला स्तर 159.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख