शेयर मंथन में खोजें

शानदार रहे कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) के वित्तीय परिणाम

कॉर्पोरेशन बैंक (Corporation Bank) ने जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 159.98 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया।

इसके मुकाबले पिछले साल की समान अवधि में बैंक को 510.96 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। वहीं वित्त वर्ष 2015-16 में हुए 502 करोड़ रुपये के घाटे के मुकाबले बैंक को 2016-17 में 565.80 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ। इसके अलावा कॉर्पोरेशन बैंक की तिमाही आमदनी 5,218.62 करोड़ रुपये से 9.80% अधिक 5,730.48 करोड़ रुपये और सालाना आमदनी 21,146.39 करोड़ रुपये के मुकाबले 6.69% बढ़ कर 22,561.78 करोड़ रुपये रही।
शुक्रवार को बीएसई में कॉर्पोरेशन बैंक का शेयर 1.45 रुपये या 2.50% की गिरावट के साथ 56.55 रुपये पर बंद हुआ। वहीं इसके 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर 64.70 रुपये और निचला स्तर 34.00 रुपये रहा है। (शेयर मंथन, 20 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख