शेयर मंथन में खोजें

शेयरों पर नजर (Stocks to Watch) : सैटिन क्रेडिटकेयर, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, ओएनजीसी और अदाणी पावर

खबरों के कारण जो शेयर सोमवार के कारोबार में नजर में रहेंगे उनमें सैटिन क्रेडिटकेयर, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, ओएनजीसी और अदाणी पावर शामिल हैं।

महानगर गैस - कंपनी का तिमाही मुनाफा 17.9% की बढ़त के साथ 99.5 करोड़ रुपये रहा।
अल्केम लैब्स - कंपनी का तिमाही मुनाफा 58.3% की वृद्धि के साथ 137 करोड़ रुपये रहा।
सैटिन क्रेडिटकेयर - सैटिन क्रेडिटकेयर को 16.9 करोड़ रुपये के लाभ के मुकाबले चौथी तिमाही में इस बार 43 करोड़ रुपये के घाटे में रही।
टेक महिंद्रा - टेक महिंद्रा का मुनाफा तिमाही आधार पर 845 करोड़ रुपये से घट कर 589.7 करोड़ रुपये रह गया।
सन फार्मा - सन फार्मा को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 1,223.7 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ।
ओएनजीसी - ओएनजीसी जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 4340.2 करोड़ रुपये के लाभ में रही।
रेमंड - कंपनी ने विस्तार योजना के लिए 350 करोड़ रुपये की योजना बनायी है।
टोरेंट फार्मा - टोरेंट फार्मा ने ब्राजील और जर्मनी में अपनी बिक्री पर ध्यान केंद्रित किया है।
जिंदल स्टील - कंपनी ने लेनदारों को 6 करोड़ शेयर आवंटित किये हैं।
अदाणी पावर - अदाणी पावर को चौथी तिमाही में 4,960.5 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Comments 

शेयर मंथन
0 # शेयर मंथन 2017-05-29 10:05
करीब 10 बजे तक -
महानगर गैस - 1.45% मजबूत
अल्केम लैब्स - 1.04% टूटा
सैटिन क्रेडिटकेयर - 8.46% लुढ़का
टेक महिंद्रा - 12.74% की भारी गिरावट
सन फार्मा - 12.06% गिरा
ओएनजीसी - 1.11% कमजोर
रेमंड - 2.48% की गिरावट
टोरेंट फार्मा - 5.39% नीचे
जिंदल स्टील - 0.24% की हल्की कमजोरी
अदाणी पावर - 6.40% टूटा
Reply | Report to administrator

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख