शेयर मंथन में खोजें

अल्केम लैब (Alkem Lab) के मुनाफे में हुई 58.3% की वृद्धि

अल्केम लैब (Alkem Lab) ने जनवरी-मार्च 2016-17 की तिमाही में 137 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया।

यह कंपनी के पिछले साल की समान अवधि में कमाये गये 86.5 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 58.3% अधिक रहा। वहीं इसकी चौथी तिमाही की आमदनी 1,149 करोड़ रुपये के मुकाबले 9% अधिक 1,251 करोड़ रुपये रही। बाजार में गिरावट के कारण बेहतर तिमाही नतीजों के बावजूद कंपनी के शेयर में आज गिरावट आयी है। 1,866.20 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले मजबूती के साथ 1,900 रुपये पर खुलने के बाद अल्केम का शेयर करीब सवा 10 बजे 1.51% की गिरावट के साथ 1,838.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख