शेयर मंथन में खोजें

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ऐसे जुटायेगा 9,000 करोड़ रुपये

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) के निदेशक मंडल ने 31 मार्च 2018 तक 9,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है।

इसमें 6,000 करोड़ रुपये इक्विटी पूँजी और बाकी 3,000 करोड़ रुपये अतिरिक्त टीयर 1 पूँजी उपकरणों के माध्यम से हासिल किये जायेंगे।
बीएसई में बैंक ऑफ बड़ौदा का शेयर 179.80 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज सपाट 180.00 रुपये पर खुला और शुरुआती कारोबार में ही लाल निशान पर आ गया। 174.70 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद करीब पौने 3 बजे बैंक ऑफ बड़ौदा के शेयर में 4.70 रुपये या 2.61% की कमजोरी के साथ 175.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख