शेयर मंथन में खोजें

आमदनी बढ़ने के बावजूद घटा एनटीपीसी (NTPC) का शुद्ध मुनाफा

एनटीपीसी (NTPC) को जनवरी-मार्च 2017 की तिमाही में 2,079.40 करोड़ रुपये का लाभ हुआ।

यह कंपनी को पिछले साल की समान अवधि में हुए 2,792.69 करोड़ रुपये के मुनाफे की तुलना में 25.54% कम रहा। हालाँकि इस दौरान एनटीपीसी की कुल तिमाही आय 18,732.41 करोड़ रुपये से 11.50% बढ़ कर 20,886.85 करोड़ रुपये हो गयी। साथ ही इसका सालाना मुनाफा 10,780.73 करोड़ रुपये से 0.61% की मामूली गिरावट के साथ 10,713.94 करोड़ रुपये रह गया।
बीएसई में एनटीपीसी का शेयर 156.15 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज हल्की गिरावट के साथ 156.00 रुपये पर खुला। 153.30 रुपये के निचले स्तर को छूने के बाद करीब 3.05 बजे एनटीपीसी के शेयर में 0.75 रुपये या 0.48% की मामूली कमजोरी के साथ 155.40 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 29 मई 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख