शेयर मंथन में खोजें

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने किया एमसीएलआर में संशोधन

साउथ इंडियन बैंक (South Indian Bank) ने बीएसई को एमसीएलआर में बदलाव की जानकारी दी है।

बैंक ने रात भर के लिए 8.00%, एक महीने के लिए 8.10% और तीन महीनों के लिए 8.25% एमसीएलआर कर दी है। इसके अलावा बैंक की एमसीएलआर 6 महीनों के लिए 8.55% और एक साल की अवधि के लिए 9.10% होगी। बैंक की ये नयी दरें 20 जून से प्रभाव में आयेंगी।
बीएसई में साउथ इंडियन बैंक का शेयर गुरुवार के 29.20 रुपये के बंद स्तर की तुलना में आज सपाट 29.15 रुपये पर खुला है। सुबह करीब 9.35 बजे यह शेयर 0.25 रुपये या 0.86% की बढ़त के साथ 29.45 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 16 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख