शेयर मंथन में खोजें

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का उच्च स्तर

इंटरग्लोब एविएशन (Interglobe Aviation) का शेयर आज अपने 52 हफ्तों के ऊपरी स्तर तक चढ़ा।

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार कंपनी की बाजार हिस्सेदारी 41.2% हो गयी है। वहीं मई 2016 में 86.69 लाख यात्रियों के मुकाबले मई 2017 में कंपनी के घरेलू यात्रियों की संख्या 17.36% अधिक 1.01 करोड़ रही। कंपनी की नियमितता भी बेहतर हुई है। इसकी 85% उड़ानें समय पर पहुँच और प्रस्थान कर रही हैं। इंटरग्लोब का शेयर बीएसई में 1,198.10 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 1,210.00 रुपये पर शुरुआत के बाद साढ़े 10 बजे 1,235.80 रुपये के 52 हफ्तों के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 11.05 बजे यह 2.83% की तेजी के साथ 1,232.00 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 20 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख