शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) ने की जलयान की सफलतापूर्वक आपूर्ति

रिलायंस डिफेंस (Reliance Defence) ने एक और जलयान की सफलतापूर्वक आपूर्ति कर दी है।

कंपनी ने अपने एक अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक को गोल्डन ओपल नामक नव-निर्मित 73,500 डीडब्ल्यूटी आइस-क्लास पैनामैक्स बल्क कैरियर सौंप दिया है। अंतर्राष्ट्रीय ग्राहक को दिया गया कंपनी द्वारा इस आकार का यह आठवाँ जहाज है।
बीएसई में रिलायंस डिफेंस का शेयर 56.75 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मजबूती के साथ 57.25 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान 58.10 रुपये का उच्च स्तर छूने के बाद करीब 3.25 बजे कंपनी के शेयर में बिना किसी बढ़त या गिरावट के सपाट 56.75 रुपये पर ही सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 21 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख