शेयर मंथन में खोजें

ब्लॉक डील के बाद टूटा इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) का शेयर

बुधवार को 52 हफ्तों का शिखर छूने के बाद आज शुरू से ही इंडियाबुल्स रियल (Indiabulls Real) के शेयर में गिरावट रही है।

एनएसई और बीएसई में 200 रुपये प्रति शेयर के भाव पर कंपनी के 1.9 करोड़ शेयरों (कुल मूल्य 385 करोड़ रुपये) में ब्लॉक डील हुई, जिससे इसमें और गिरावट दर्ज की गयी। बीएसई में इंडियाबुल्स रियल का शेयर 212.55 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले 213.70 रुपये पर खुला और 197.60 रुपये तक लुढ़क गया। करीब 12 बजे यह 6.95 रुपये या 3.27% की कमजोरी के साथ 205.60 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 22 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख