शेयर मंथन में खोजें

कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) करेगी शेयरों का उप-विभाजन

आज कैन फिन होम्स (Can Fin Homes) के निदेशक मंडल की बैठक हुई।

निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति वाले प्रत्येक शेयर को 2 रुपये प्रति वाले 5-5 शेयरों में उप-विभाजित करने का निर्णय लेने के साथ ही 1,000 करोड़ रुपये तक के शेयर जारी करने की भी मंजूरी दे दी।
बीएसई में कैन फिन होम्स का शेयर 3,249.85 रुपये के बंद स्तर के मुकाबले आज बढ़त के साथ 3,280.00 रुपये पर खुलने के बाद नीचे की ओर 3,095.30 रुपये तक गिरा। करीब 3 बजे कंपनी के शेयर में 61.20 रुपये या 1.88% की कमजोरी के साथ 3,188.65 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख