शेयर मंथन में खोजें

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) करेगी अमेरिका में कारोबार का विस्तार

कैडिला हेल्थकेयर (Cadila Healthcare) ने अमेरिका में अपने व्यापार को तीन की अवधि में दोगुना करने का लक्ष्य रखा है।

अहमदाबाद आधारित फार्मा कंपनी अमेरिकी बाजार से अपने राजस्व का कुल 40% प्राप्त करती है, जो इस समय 55.3 करोड़ डॉलर है। कंपनी इसे बढ़ाने के लिए अमेरिका में 100 नये उत्पाद शुरू करेगी।
बीएसई में कैडिला हेल्थकेयर का शेयर मंगलवार के 525.50 रुपये के बंद स्तर की तुलना में मामूली गिरावट के साथ 525.00 रुपये पर खुला है। करीब साढ़े 11 बजे यह 1.70 रुपये या 0.32% की बढ़त के साथ 527.20 रुपये पर चल रहा है। (शेयर मंथन, 28 जून 2017)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख