शेयर मंथन में खोजें

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी का रुझान - एसएमसी

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी रह सकती है। कीमतों के तेजी के रुझान के साथ 5,900-6,050 रुपये के दायरे में कारोबार करने की संभावना है।

प्रमुख उत्पादकों की ओर से आपूर्ति को लेकर संयम और ईंधन की बढ़ती माँग के बीच तेल की कीमतें आज कई सप्ताह के उच्च स्तर पर पहुँच गयी है जबकि अर्थव्यवस्थायें कोरोना वायरस महामारी से उबरने की कोशिश कर रही हैं। कई देशों में अधिक टीकाकरण से एक बड़ी आबादी को लॉकडाउन से निजात मिली है और आर्थिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है जिससे ईंधन की माँग बढ़ी है और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में पाँचवें सप्ताह के और अमेरिकी कच्चे तेल की कीमतों में सातवें सप्ताह में बढ़ोतरी हुई है। कोयले और गैस की कीमतें भी बढ़ रही हैं क्योंकि अर्थव्यवस्थायें रिकवरी हो रही हैं, जिससे बिजली उत्पादन के लिए ईंधन के रूप में तेल अधिक आकर्षक हो गया है, जिससे कच्चे तेल के बाजारों में तेजी आई है।

पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और सहयोगियों, जिन्हें ओपेक प्लस कहा जाता है, ने पिछले सप्ताह उत्पादन में एक स्थिर और क्रमिक वृद्धि बनाये रखने का निर्णय लिया। नेचुरल गैस की कीमतों में तेजी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 417 रुपये के स्तर पर सहारा और 430 रुपये के स्तर पर बाधा रह सकता है। (शेयर मंथन, 11 अक्टूबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख