शेयर मंथन में खोजें

जिंक, लेड में तेजी का रुझान, एल्युमीनियम को 200-225 रुपये के दायरे में कारोबार की संभावना - एसएमसी साप्ताहिक रिपोर्ट

औद्योगिक धातुएं मिले-जुले फंडामेंटल के आधार पर एक दायरे में कारोबार कर सकती हैं।

अमेरिकी ब्याज दरों में समय से पहले बढ़ोतरी की संभावना से वैश्विक स्तर पर आर्थिक सुधार की गति को धीमा होने और डॉलर के मजबूत होने के कारण कीमतों पर दबाव पड़ सकता है। अमेरिकी मुद्रास्फीति पर आश्चर्यजनक रूप से मजबूत आँकड़ों के बाद फेडरल रिजर्व द्वारा जल्द से जल्द दरों में वृद्धि की उम्मीदों के बीच, प्रमुख करेंसियों के मुकाबले डॉलर लगभग पाँच महीनों में सबसे अधिक साप्ताहिक बढ़त दर्ज करने में कामयाब हुआ है। शुरुआती दर में बढ़ोतरी से वित्तीय बाजारों में तरलता कम हो सकती है और दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में धीमी गति से रिकवरी हो सकती है। तांबे बाजार में मजबूत बैकवॉर्डेशन के कारण कोडेल्को के चीनी ग्राहक 2022 में तांबे की आपूर्ति के लिए सात वर्षों में उच्चतम प्रीमियम पर सौदा करने के लिए अनिच्छुक हैं। तांबे की कीमतें 720-760 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।

कम आपूर्ति, विशेष रूप से बैटरी उद्योग से मजबूत माँग और अगले साल के लिए उत्पादकों द्वारा जमाखोरी के बीच हाजिर बाजारों खरीदारी के कारण निकल की कीमतों में तेजी दर्ज की गयी है। बारिश के मौसम के कारण धातु के शीर्ष उत्पादक फिलीपींस में उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इसके अलावा चीन में चल रही बिजली की कमी और चीन की अर्थव्यवस्था में धीमेपन के कारण स्टेनलेस स्टील के उत्पादन के लिए निकल की माँग में गिरावट की उम्मीद है। इस सप्ताह में निकल की कीमतें 1,480-1,580 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। चीन में आर्थिक वृद्धि धीमी होने की चिंताओं के बीच जिंक की कीमतों में गिरावट हुई है। एमसीएक्स पर जिंक की कीमतें 268-285 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। लेड की कीमतें तेजी के रुझान के साथ 185-193 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है।
एल्युमीनियम को मैनुफैक्चरिंग उद्योग की ओर से ठोस माँग हुई है जबकि ऊर्जा खपत को लेकर प्रतिबंध जारी है। एल्युमीनियम की कीमतें 200-225 रुपये के दायरे में कारोबार कर सकती है। (शेयर मंथन, 15 नवंबर 2021)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख