शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स

  • Nifty Prediction : बाजार में उत्साह है, सतर्कता से स्टॉक और सेक्टर का करें चुनाव

    Expert Vijay Chopra : बाजार में इस समय उत्साह बहुत ज्यादा है, इसलिए ऐसे में सतर्क रहना बहुत जरूरी है। निवेशकों को ऐसे सेक्टर का चुनाव करना चाहिए जहाँ खपत लंबे समय तक रहने वाली हो, जो कंपनियाँ दबाव से मुक्त हों और उनमें लिवरेज न हो। इसके अलावा मुझे लगता है कि इस समय परंपरागत सेक्टर में रहना चाहिए।

  • Nifty Prediction : बाजार में बढ़ रहा दबाव, 21000 के आसपास आयेगा अहम सपोर्ट

    Expert Shomesh Kumar : बाजार में दबाव बढ़ रहा है और ये किसी भी दिन करेक्शन में जा सकता है। इसके लिए बाजार के अहम स्तरों को समझना जरूरी है। बाजार में पहला सहारा 21150 के स्तर पर आयेगा। इसके बाद बंद भाव के आधार पर 21000 के स्तर पर सपोर्ट आयेगा। इस हफ्ते में इन दोनों स्तरों से ज्यादा की जरूरत शायद ही पड़े।

  • Nifty Prediction : लक्ष्य 28 हजार, जानें कब तक आयेगा भाव !

    Expert Shomesh Kumar : मेरा अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में निफ्टी 21500 के स्तर तक जा सकता है। अगर लोकसभा चुनाव से पहले मौजूदा नरेंद्र मोदी सरकार के फिर सत्ता में लौटने के आकलन से बाजार में उत्साह रैली आयी तो निफ्टी 25000 तक जा सकता है। चुनाव से पहले की रैली में ये स्तर आ सकते हैं।

  • Nifty Prediction And Deep Analysis: क्या निफ्टी में बाय ऑन डिप्स की रणनीति कारगर? एक्सपर्ट सलाह

    संकल्‍प पाटिल : निचले स्‍तर पर खरीदारी के लिए किस स्‍तर से शुरू करना ठीक रहेगा?

  • Nifty Prediction for Monday: US Market में Recession के आसार, निफ्टी में क्या करें निवेशक?

    Expert Shomesh Kumar: बाजार में शुक्रवार की गिरावट सिर्फ एफपीआई की वजह से नहीं थी। ये उससे कुछ ज्यादा था। हमें बाजार में पहले से भी करेक्शन की आशंका थी, उसकी वजह कुछ भी हो सकती है। मेरा मानना है कि ये अमेरिकी बाजारों से चला करेक्शन है और सितंबर माह में बाजार में यू भी थोड़ा-बहुत करेक्शन रहता है।

  • Nifty Prediction For Monday: अगले सप्ताह निफ्टी में क्या करें निवेशक?

    Expert Shomesh Kumar: बाजार में अभी हालात ठीक लग रहे हैं, इसलिए मुझे पूरी उम्मीद है कि निफ्टी में 24750 तक का स्तर देखने की उम्मीद बढ़ गयी है। इसके साथ ही इसमें 24141 के स्तर पर आधार बन गया है और ये इसके ऊपर सकारात्मक है। इसके अलावा 24443 के स्तर के ऊपर का बंद भी मिल चुका है।

  • Nifty Prediction For Monday: निफ्टी कहाँ तक गिरे तो निवेशकों के लिए नया पैसा लगाना अच्छा रहेगा

    Expert Shomesh Kumar: भारतीय बाजार अभी उतनी नकारात्मक नहीं है, जितनी अमेरिकी बाजारों में आ चुकी है। मेरे हिसाब से मौजूदा बाजार से निवेशकों या नये और छोटी कारोबारियों को दूर रहना चाहिए। अब आपको ऊपर 25000 के स्तर का ध्यान रखना है और नीचे 24200 के स्तर का ध्यान रखना है।

  • Nifty Prediction For Monday: निफ्टी में क्या करें तेजी करें या फिर मंदी?

    Expert Shomesh Kumar: भारतीय अर्थव्यवस्था की सबसे बात यही है कि यहाँ नकद की आपूर्ति बहुत अधिक मात्रा में नहीं है। मेरा मानना है कि अक्तूबर-नवंबर तक ब्याज दरों में कटौती होना अनिवार्य हो जायेगा। बढ़ी हुई ब्याज दरों का असर बाजार ही नहीं पूरी अर्थव्यवस्था पर नजर आने लगा है।

  • Nifty Prediction For Monday: सोमवार को क्या करें निवेशक? खरीदें या बेचें

    Expert Shomesh Kumar: मेरे हिसाब से बाजार में कोई दिक्कत नहीं है। इस समय करेक्शन चल रहा है, जो कि सामान्य बात है। कभी बाजार में गहरा करेक्शन होता है, तो कभी सामान्य और कभी तेजा का विस्तार भी देखने को मिलता है। निफ्टी जब 23500 के ऊपर बंद होगा, तब करेक्शन खत्म समझा जा सकता है।

  • Nifty Prediction for tomorrow : निफ्टी में 21000-21500 के स्तर के लिए तैयार हो रहा है मंच

    Expert Shomesh Kumar : बाजार ने राज्यों के चुनाव नतीजों को सकारात्मक तरीके से लिया है और निफ्टी अब 20200 के आसपास चल रहा है। इसलिए इसमें निकट समय में 20500 के स्तर की संभावना है। लेकिन इन स्तरों के पास भी अगर नीचे के स्तरों पर कुछ मिलता है, तो उस अवसर का लाभ उठाना चाहिए।

  • Nifty Prediction for Tomorrow: 1000 अंकों के कंसोलिडेशन में रह सकता है निफ्टी

    Expert Shomesh Kumar: सोमवार से शुरू हो रहे नये वित्त वर्ष में निफ्टी के 20500, 20700 के स्तर तक टूटने की आशंका अब भी बनी हुई है। फिलहाल निकट समय में निफ्टी जब तक 22100, 21900 के स्तर के नीचे नहीं बंद होता, तब तक ये कंसोलिडेशन में रह सकता है।

  • Nifty Prediction For Tomorrow: नये साल की पहली छमाही से बहुत उम्मीद न रखें

    Expert Shomesh Kumar: बाजार विशेषज्ञ मान कर चल रहे हैं कि दिसंबर तिमाही के कारोबारी नतीजे सितंबर तिमाही से बेहतर रहेंगे। बीता साल ठंडा रहा क्योंकि देश में आम चुनाव होने के कारण सरकार का कैपेक्स नहीं आया, जिससे उपभोग प्रभावित हुआ।

  • Nifty Prediction For Tomorrow: निफ्टी में 25000 से पहले बड़े करेक्शन के संकेत नहीं

    Expert Shomesh Kumar: बाजार में लगातार मजबूती आ रही है। ऐसे में निफ्टी में 25750 का स्तर निकलने के बाद अब मुनाफा वसूली के स्तर नहीं समझ आ रहे हैं। हमें इसके लिए अब निफ्टी के 25000 के नीचे बंद होने का इंतजार करना होगा। इससे ज्यादा अभी कुछ कहने के लिए नहीं है, लेकिन बाजार रनिंग करेक्शन के लिए तैयार लग रहा है।

  • Nifty Prediction for tomorrow: निफ्टी में अगले सप्ताह क्या करें? तेजी या मंदी

    Expert Shomesh Kumar: शेयर बाजार में 15 मार्च तक अग्रिम कर की वजह से जितनी मुनाफावसूली होनी थी, वो मेरे हिसाब से पूरी हो चुकी है। अब इसके आगे बिकवाली के लिए बड़ी वजह मुझे नजर नहीं आ रही है। लेकिन कई दूसरी तरह की अनिश्चितताएँ बनी रहेंगी।

  • Nifty Prediction for tomorrow: निफ्टी में आगे कितनी बड़ी गिरावट संभव! आगे क्या करें निवेशक?

    Expert Shomesh Kumar: अभी बाजार में कोई खास डेटा नहीं है, जो है भी अदाणी समूह से जुड़ी खबर की वजह से ही है। बाजार में बिकवाली बहुत ज्यादा है, इसमें एक पुलबैक तेजी बहुत जरूरी है। बाजार में इस समय जो गिरावट है, उसमें निवेशकों को हड़बड़ाने की बजाय अच्छे स्टॉक पोर्टफोलियो में जोड़ने पर ध्यान देना चाहिए।

  • Nifty Prediction for Tomorrow: निफ्टी में नये शिखर के लिए बैंक निफ्टी का 51000 होना जरूरी

    Expert Shomesh Kumar: मेरा मानना है कि निफ्टी में नया शिखर बनना चाहिए, लेकिन इसके लिए निफ्टी बैंक में नया शिखर बनना जरूरी है। मुझे बैंक निफ्टी का अगला लक्ष्य 51000 से 53000 के स्तर का लगता है। इस समय में निफ्टी बैंक में सारी स्थति नये शिखर पर पहुँचने के लिए प्रेरित करने वाली है।

  • Nifty Prediction Tomorrow : कैसी रहेगी निफ्टी की चाल - शोमेश कुमार

    निफ्टी 18200 के आसपास तक जायेगा, उसमें दिक्कत नहीं है। तिमाही नतीजों का दौर अब सिमटने लगा है। नतीजे ज्यादातर अच्छे ही रहे हैं। मेरे नजरिये से निफ्टी एक दायरे में ही रहेगा और 18200 के आसपास निफ्टी को रुकावट मिलेगी।

  • Nifty Prediction: 200 डीएमए के पास संघर्ष जारी, अभी राय बनाना ठीक नहीं

    Expert Shomesh Kumar: निफ्टी पिछले हफ्ते की नकारात्मक चाल से अब भी बाहर नहीं आयी है। निफ्टी अब भी 200 डीएमए के पास संघर्ष कर रही है। बाजार के आँकड़े भी स्पष्ट नहीं हैं, जिससे आगे के बारे में अनुमान मुश्किल हो रहा है। इसलिए अभी बाजार के बारे में कोई राय नहीं बनानी चाहिए।

  • Nifty Prediction: 24000 का स्तर महत्वपूर्ण, इसके नीचे बढ़ेगा बिकवाली का दबाव

    Expert Shomesh Kumar: बाजार में अभी थकान है, पिछले हफ्ते बाजार ऊपर गया और उसके बाद इसमें बिकवाली आयी। निफ्टी में अगर 24000 का स्तर नहीं टूटा, तो उसमें आगे तेजी की उम्मीद बनी रहेगी। अमेरिकी बाजार में भी पुलबैक की संभावना बनी हुई है।

  • Nifty Prediction: 25000 का स्तर पार करने के बाद ही लौटेगी तेजी

    Expert Shomesh Kumar: बाजार में यहाँ पर काफी अस्पष्ट डाटा है। इससे न तो आने वाले समय में बाजार क्रैश होने का संकेत मिल रहा है, न ही बाजार में करेक्शन नहीं होने का इशारा कर रहा है। मेरे अनुमान से निफ्टी में अब 24500 के स्तर से पहले शॉर्ट कवरिंग के आसार नहीं हैं। इससे ऊपर इंट्राडे में भी जबरदस्त शॉर्ट कवरिंग आयेगी।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख