शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

Nifty IT Index Prediction: 37000 के ऊपर सूचकांक में आ सकती है रिकवरी

Expert Shomesh Kumar: निफ्टी आईटी सूचकांक के लिए हम अमेरिका के आईटी क्षेत्र के सूचकांक नैस्डैक से संकेत लेते आये हैं। अब भी हमें वहीं से संकेत लेना होगा। इस सूचकांक में 37000 तक जाने की उम्मीद है। इसके बाद इसकी फिर से समीक्षा करेंगे और हो सकता है कि ये सूचकांक निम्न स्तरों पर फिर से खरीदारी का मौका दे।

नैस्डैक में भी गिरावट में खरीदारी के मौके बन रहे हैं और नैस्डैक में भी ये शुरू हो चुका है। इसलिए अब इन सूचकांकों के चलने की उम्मीद लग रही है। निफ्टी आईटी पर और जानकारी के लिए देखिये बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार के साथ निवेश मंथन के संपादक राजीव रंजन झा की ये बातचीत।  

(शेयर मंथन, 06 मई 2025)

(आप भी किसी शेयर, म्यूचुअल फंड, कमोडिटी आदि के बारे में जानकारों की सलाह पाना चाहते हैं, तो सवाल भेजने का तरीका बहुत आसान है! बस, हमारे व्हाट्सऐप्प नंबर +911147529834 पर अपने नाम और शहर के नाम के साथ अपना सवाल भेज दें।)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!