शेयर मंथन में खोजें

एनसीसी (NCC) का मुनाफा उछला, शेयर में जोरदार तेजी

एनसीसी लिमिटेड के 2014-15 की तीसरी तिमाही के नतीजे काफी बेहतर रहे हैं। तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा पिछले साल की इसी तिमाही के मुकाबले 438% उछल कर 25.57 करोड़ रुपये पर पहुँच गया है।

वहीं इसी दौरान पिछले साल के मुकाबले आमदनी में भी 40% की बढ़ोतरी दर्ज की गयी है। पिछले साल की समान तिमाही में हुई 1,903 करोड़ रुपये की आय के मुकाबले कंपनी को 2014-15 की तीसरी तिमाही में कुल 2,669 करोड़ रुपये की आय हुई। इसकी प्रति शेयर आय (ईपीएस) पिछले कारोबारी साल की तीसरी तिमाही के 0.14 रुपये के मुकाबले इस कारोबारी साल की तीसरी तिमाही में 0.52 रुपये रही। 

आज के नतीजे आने के साथ ही एनसीसी के शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली है। नतीजों से ठीक पहले इसका शेयर भाव कुछ बढ़त के साथ 67 रुपये के आसपास चल रहा था, जो एकदम से उछल गया। बढ़ते-बढ़ते इसने 20% की उछाल के साथ 76 रुपये का भाव छू लिया, जहाँ इसकी ऊपरी सर्किट  की सीमा है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख