शेयर मंथन में खोजें

स्पाइसजेट (Spicejet) करायेगी 599 रुपये में हवाई यात्रा

देश की किफायती विमानसेवा कंपनी स्पाइसजेट ने सिर्फ 599 रुपये में हवाई यात्रा की नयी योजना शुरू की है।

कंपनी की यह योजना बुधवार से 3 दिनों के लिए जारी रहेगी। 'ट्रेन से सस्ते टिकट' नाम की इस स्कीम में 3,499 रुपये में विदेश यात्रा का भी प्रस्ताव है। स्पाइसजेट की यह अब तक की सबसे सस्ते टिकटों की योजना है। 

एयरलाइन के मुताबिक इस योजना के तहत यात्री शुक्रवार तक 1 जुलाई से लेकर 24 अक्टूबर के बीच यात्रा के लिए टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं। इस योजना में करीब 4 लाख टिकट बेचे जाने हैं। कंपनी हैदराबाद से विजयवाड़ा, दिल्ली से देहरादून, गुवाहाटी से कोलकाता, अहमदाबाद से मुंबई, और बैंगलुरू से हैदराबाद के टिकट 599 रुपये में दे रही है।

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये 3,499 रुपये से शुरू होंगे, हालाँकि कोलंबो, काबुल, दुबई-अहमदाबाद-दुबई रूट पर यह योजना लागू नहीं होगी। स्पाइसजेट की पिछले 2 सप्ताह के अंदर टिकट बिक्री की यह चौथी सेल है। (शेयर मंथन, 11 फरवरी 2015)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख